प्रश्न-फरवरी‚ 2021 में भारतीय मूल की किस महिला ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की?
(a) आकांक्षा अरोड़ा
(b) आशा खेमका
(c) प्रिया अरोड़ा
(d) निरूपमा राव
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- फरवरी‚ 2021 में भारतीय मूल की आकांक्षा अरोड़ा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की।
- वर्तमान में वह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) में लेखा परीक्षा समन्वयक के तौर पर कार्यरत हैं।
- वह मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के विरुद्ध उम्मीदवारी की घोषणा करने वाली पहली महिला व्यक्ति हैं।
- एंटोनियो गुटेरेस ने भी संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है।
- गौरतलब है कि उनका कार्यकाल 31 दिसंबर‚ 2021 को समाप्त होगा।
- वह संयुक्त राष्ट्र के 9वें महासचिव हैं।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र के 75 वर्ष के इतिहास में कोई भी महिला इसकी महासचिव नहीं बनी हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…