6वां इंडिया फार्मा और इंडिया मेडिकल डिवाइस 2021


 

प्रश्न-6 वां इंडिया फार्मा और इंडिया मेडिकल डिवाइस कब आयोजित किया जाएगा?

(a) 27-28 फरवरी और 1-3 मार्च‚ 2021
(b) 25-26 फरवरी और 1-2 मार्च‚ 2021
(c) 1-3 मार्च और 5-6 मार्च‚ 2021
(d) 15-16 फरवरी और 1-2 मार्च‚ 2021
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 25-26 फरवरी और 1-2 मार्च‚ 2021 के मध्य 6वां इंडिया फार्मा और इंडिया मेडिकल डिवाइस (India Pharma & India Medical Device), 2021 सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित होगा।
  • ओषधीय और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र से संबंधित यह कार्यक्रम ओषध विभाग रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा फिक्की और इन्वेस्ट इंडिया के साथ मिलकर किया जाएगा।
  • इंडिया फार्मा के लिए इस वर्ष की थीम है-‘‘इंडिया फार्मा इंडस्ट्री: फ्यूचर इज नाउ’’।
  • जबकि इंडिया मेडिकल डिवाइस के लिए थीम है-‘‘इंडिया मेडटेक फ्यूचर: इनोवेट एंड मेक इन इंडिया थू्र ग्लोबल अलायंस’’।
  • गौरतलब है कि भारत सस्ती जेनरिक दवाओं का एक बड़ा प्रमुख निर्यातक है और चिकित्सा उपकरणों व रोग निदान का एक प्रमुख केंद्र है।
  • एक अनुमान के मुताबिक भारतीय फार्मा उद्योग वर्ष 2030 तक 130 अरब अमेरिकी डॉलर तक का हो जाएगा।
  • वर्ष 2025 तक भारत में चिकित्सा उपकरणों के उद्योग के 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की क्षमता है।