प्रश्न-10-12 फरवरी‚ 2021 के मध्य 20 वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया। इसका मुख्य विषय क्या है?
(a) सभी के लिए सुरक्षित पर्यावरण
(b) सभी के लिए सतत विकास
(c) हमारे सामान्य भविष्य को पुनर्परिभाषित करना: सभी के लिए सुरक्षित और संरक्षित वातावरण
(d) सभी के लिए सुरक्षित जल
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 10-12 फरवरी‚ 2021 के मध्य 20वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया।
- इस शिखर सम्मेलन का विषय (Theme) है ‘हमारे सामान्य भविष्य को पुनर्परिभाषित करना: सभी के लिए सुरक्षित और संरक्षित वातावरण’ (Redefining our Common Future: Safe and Secure Environment for all) ।
- यह द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) का प्रमुख कार्यक्रम है।
- भारत के पर्यावरण‚ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय‚ नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय इस शिखर सम्मेलन के प्रमुख भागीदार हैं।
- इस सम्मेलन के दौरान चर्चा किए जाने वाले प्रमुख विषयों में ऊर्जा एवं उद्योग परिवर्तन‚ अनुकूलन तथा लचीलापन प्रकृति आधारित समाधान‚ जलवायु वित्त‚ चक्रीय अर्थव्यवस्था‚ स्वच्छ महासागर और वायु प्रदूषण शामिल हैं।
- इसमें कई देशों की सरकारें‚ बिजनेस लीडर्स‚ शिक्षाविद्‚ वैज्ञानिक‚ युवा और सामाजिक संगठन जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े होंगे।